अगर बच्चों में दिखें ये 4 लक्षण, तो समझें वो पीने लगा है सिगरेट

अगर बच्चों में दिखें ये 4 लक्षण, तो समझें वो पीने लगा है सिगरेट

रोहित पाल

सिगरेट, बीडी, तम्बाकू हमारे शरीर के लिए कितना हानिकारक हैं यह सब जानते हैं, लेकिन फिर भी कोई इसे छोड़ना नही चाहता है। हर व्यक्ति को यह मालूम है कि सिगरेट पीना या किसी भी प्रकार का नशा करना सेहत के लिए हानिकारक होता है लेकिन लोग फिर भी इस बुरे काम को करने से पीछे नही हटते। यह सिर्फ हमारे फेफड़ों को ही नही बल्कि हमारे पूरे शरीर को नुकसान पंहुचाता है। यही वजह है कि फेफड़े के कैंसर के रोगी बढ़ते जा रहे हैं और सिगरेट पीने से दिमाग भी सिकुड़ने लगता है जिसके परिणामस्वरूप लोगों की याद्दाशत भी कमजोर हो जाती है, सोचने की क्षमता कम हो जाती है, चीजें भूलने लगते हैं, आजकल तो यह आलम है कि सिर्फ टीनेजर ही नही बल्कि छोटे-छोटे बच्चे भी सिगरेट पीने लगे हैं।

आज के समय हर माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य देना चाहते हैं जिसके लिए वह दिन-रात मेहनत करते हैं। बच्चो के लिए माता-पिता दोनों कमाने निकल जाते हैं, बच्चे अच्छी शिक्षा पा सकें, अच्छा मुकाम पा सकें इसके लिए उनको आजाद कर देते हैं उन पर कोई बंदिश नही लगाते हैं। अपने बच्चों की रोक-टोक नही करते हैं। बच्चे इस अनदेखी का फायदा इस कदर उठाते हैं कि स्कूल से आते-जाते समय, ट्यूशन जाते समय, खेल-कूद के दौरान सिगरेट पीने लगते हैं। कई बार तो बच्चे अपने आप को कूल और स्टाईलिश दिखाने के चक्कर में सिगरेट पीना, शराब पीना जैसे शौक पाल लेते हैं जिस कारण उन्हें कम उम्र में ही कई घातक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप को भी लगता है कि आप को बच्चा भी सिगरेट पीने लगा है लेकिन आप पता नही लगा पा रहे हैं तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नही है। आज हम आपको ऐसे तरीके बताएंगे जिनसे आप आसानी से पता तगा पाएंगे कि आप का बच्चा स्मोकिंग करता है कि नही।    

1-ओठों पर काले धब्बे पड़ जाना

अगर आपका बच्चा स्मोकिंग करता होगा तो आपके बच्चे के ओठों पर काले-काले जलने जैसे निशान पड़ जाएंगे। इसका सीधा सा मतलब है कि आपका बच्चा सिगरेट पीने लगा है। ये निशान पूरे ओठों पर नही होंगे बल्कि कुछ ही जगह होगें। अगर ऐसा दिखे तो उसे भरोसे में लेकर बात करें। 

2-हमेशा परफ्यूम लगाना

अगर आप का बच्चा हमेशा आते-जाते समय परफ्यूम लगाता है तो यह उसके सिगरेट पीने का संकेत हो सकता है क्योंकि अक्सर बच्चे परफ्यूम इसलिए लगाते हैं ताकि वह अपनी सिगरेट की बदबू को छिपा सकें। अगर आपको भी अपने बच्चे पर शक है तो उससे इस बारे में सीधे बात करें ताकि समय रहते सिगरेट की आदत छूट जाए।

3-च्युइंगम चबाना

कभी-कभी बच्चे शौक से च्युइंगम चबाते हैं लेकिन लोग सिगरेट की बदबू छिपाने के लिए भी च्युइंगम चबाते हैं। अगर आपका बच्चा हमेशा च्युइंगम चबाता द‍िखे तो यह भी उसके सिगरेट पीने का संकेत है। अगर आपको शक हो तो उससे खुलकर बात करें।

4-व्यवहार में बदलाव

जिन बच्चों में सिगरेट पीने की आदत होती है वे बच्चे अकेले रहना पसंंद करते हैं उन्हें भीड़-भाड़ में रहना पंसद नही होता है। वे सबको इग्नोर करने लगते हैं। क्योंकि सिगरेट केवल फेफड़ाें  को ही नुकसान नही पहुंचाती है मूड भी स्विंग करने का काम करती है। अगर आपके बच्चे के व्यवहार में बदलाव दिख रहा है तो आप उनके सामान की जांच करें।

5-लड़कियों में ल‍िप‍िस्‍टि‍क 

लड़कियों में भी सिगरेट पीने के मामले कम नही  हैं। वे सिगरेट की बदबू और काले ओठों को छिपाने के लिए लिपिस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। आते-जाते लिपिस्टक लगाना आम बात है लेकिन अगर हर वक्त लगा कर रखें तो समझ जाइए कि कुछ गड़बड़ है। ऐसे में उनसे इस बारे में बात करें।

नशा एक बुरी आदत है जितना जल्दी संभव हो इससे छुटकारा पाइये। हालांकि यह थोड़ा कठिन लेकिन असंभव नही है।

 

इसे भी पढ़ें 

गर्भ धारण की सोचने से पहले छोड़ दें सिगरेट की लत

इस ‘धुएं’ ने देश को लगाया 80,550 करोड़ रुपये का चूना

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।